HomeHimachalKulluकुल्लू के स्थानीय निकायों में सीटों के आरक्षण और रोटेशन के लिए...

कुल्लू के स्थानीय निकायों में सीटों के आरक्षण और रोटेशन के लिए 27 मार्च को होगा ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’

हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीटों के आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी की है।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीटों के आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी की है।

नगर परिषद कुल्लू, मनाली तथा नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड के सदस्यों की सीटों के आरक्षण और रोटेशन का निर्धारण ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ (लॉटरी) के माध्यम से 27 मार्च, 2026, दोपहर 02:00 बजे कॉन्फ्रेंस रूम, बहुउद्देशीय भवन कुल्लू में गणमान्य नागरिकों और इस कार्य के लिए नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  यहां भरे जाएंगे आशा वर्कर्स के 10 पद, 15 नवंबर तक करें आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More