HomeHimachalकालाअंब में बिजली बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों समेत घरेलु उपभोक्ताओं से...

कालाअंब में बिजली बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों समेत घरेलु उपभोक्ताओं से 1.49 करोड़ की वसूली

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने लंबित बिलों का भुगतान न करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। बोर्ड ने ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने लंबित बिलों का भुगतान न करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। बोर्ड ने ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद बोर्ड ने डिफाल्टरों से 1.49 करोड़ रुपए की वसूली की है। ये कार्रवाई न सिर्फ उद्योगों पर अमल में लाई, बल्कि  घरेलु उपभोक्ता भी इससे अछूते नहीं रहे।

विद्युत बोर्ड के अनुसार विद्युत उपमंडल कालाअंब के तहत आने वाले कई व्यावसायिक और घरेलु उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे थे। लिहाजा, बोर्ड ने 16 उद्योगों से कनेक्शन काट दिए। इसके साथ साथ 52 घरेलु उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गाज गिराई। इस बड़ी कार्रवाई के बाद उद्योगों से 1.35 करोड़ रुपए की वसूली की गई, जबकि घरेलु उपभोक्ताओं से 14 लाख रुपए की रिकवरी हुई। कुल मिलाकर बोर्ड ने 1.49 करोड़ रुपए की राशि वसूल करने में सफलता पाई।

ये भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के आदेश: बिलासपुर में इन परीक्षा केंद्रों के आसपास 13 दिसंबर को रहेंगे प्रतिबंध

एसडीओ ई. महेश चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि 1.49 करोड़ रुपए की वसूली की गई है। जिन उपभोक्ताओं के बोर्ड ने कनेक्शन काटे थे, इस रिकवरी के बाद उनके कनेक्शन रिस्टोर कर दिए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह बिजली का बिल समय पर अदा करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More