HomeHimachalHamirpurएलडीआर परीक्षा में उत्तीर्ण एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन 27-28 को

एलडीआर परीक्षा में उत्तीर्ण एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन 27-28 को

एसएमसी शिक्षकों के लिए आयोजित एलडीआर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण जिला हमीरपुर के टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत और ड्राइंग मास्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन 27 और 28 मार्च को सुबह 10 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में किया जाएगा।

हमीरपुर : एसएमसी शिक्षकों के लिए आयोजित एलडीआर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण जिला हमीरपुर के टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत और ड्राइंग मास्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन 27 और 28 मार्च को सुबह 10 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत को अपने साथ दसवीं एवं बारहवीं के कक्षा प्रमाण पत्र, बीए, बीएड, एमए की मार्क्स शीट्स तथा डिग्रियां, टैट प्रमाण पत्र, एसएमसी के नियुक्ति आदेश, उपनिदेशक द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र, एलडीआर परीक्षा का आवेदन पत्र एवं एडमिट कार्ड, कार्य एवं आचरण प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

ये भी पढ़ें:  नवदुर्गा आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के तरीके, हुई मॉक ड्रिल

ड्राइंग मास्टर के उम्मीदवारों को दसवीं एवं बारहवीं के कक्षा प्रमाण पत्र, संबंधित डिप्लोमा या डिग्री की मार्क्स शीट्स, एसएमसी के नियुक्ति आदेश, उपनिदेशक द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र, एलडीआर परीक्षा का आवेदन पत्र एवं एडमिट कार्ड, कार्य एवं आचरण प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

टीजीटी के लिए बीएड, टैट और एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य है। ड्राइंग मास्टर के लिए एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को पात्र नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:  '8931 दिन जनसेवा को समर्पित', PM नरेंद्र मोदी ने बनाया इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने : बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More