HomeHimachalहिमाचल के इन 5 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी,...

हिमाचल के इन 5 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? 

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिनों तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिनों तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंबा और कांगड़ा में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  जमटा स्कूल के रेन हार्वेस्टिंग टैंक में घुसा 6-7 फीट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

वहीं, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए भी यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी अगले 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की शीना पंचायत भी चुनी निर्विरोध, दूसरी बार बनी मिसाल, सेवानिवृत्त शिक्षक को प्रधान पद की कमान

29 जून तक मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 30 जून और 1 जुलाई को प्रदेश के मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी अनेक स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:  बीए और एलएलबी की डिग्रियां निकली फर्जी, जांच में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More