HomeHimachalChambaचंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : DC मुकेश रेपसवाल

चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में चंबा साहित्य उत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा प्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में चंबा साहित्य उत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा प्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि चंबा साहित्य उत्सव का नियमित वार्षिक आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के तत्वाधान में किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुकेश रेपसवाल ने आयोजन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक संस्था के पंजीकरण का सुझाव दिया। उन्होंने आयोजन में स्थानीय जनभागीदारी को अधिकाधिक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. विद्यासागर शर्मा से सक्रिय सुझाव एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में डंडे और तलवारें लेकर घर में घुसे बदमाश, मारपीट कर तोड़फोड़ भी की, घटना CCTV में कैद

उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए महाविद्यालय प्रबंधन को जिला स्तर पर अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने जिला भाषा अधिकारी को विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन को जिला के विभिन्न महाविद्यालय परिसरों में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आए लेखकों की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न की गईं जिससे यह आयोजन सफल रहा। उन्होंने साथ में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़ें:  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लिया विकास कार्यों का जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं नवोदित साहित्यकारों से अपनी रचनाएं एवं काव्य पाठ महाविद्यालय प्रशासन तथा जिला भाषा अधिकारी को प्रेषित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों और नवोदित साहित्यकारों को जिला प्रशासन की ओर से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त एवं सार्थक डिजिटल मंच प्राप्त होगा। साथ में चंबा साहित्य उत्सव के विभिन्न सोशल मीडिया मंच भी निरंतर सक्रिय एवं जीवंत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राहुल धीमान, सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. विद्यासागर शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ. राकेश राठौर, हिंदी विभागाध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ.प्रशांत रमन रवि, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने चंबा साहित्य उत्सव को लेकर अपने विचार रखें।

ये भी पढ़ें:  डॉ. पवनेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने लोक सेवा आयोग के सदस्य

इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा से शिवानी, आफरीन मलिक, चिंतन कुमार, प्रांजल, ममता, काजल एवं रोहित कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों सहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More