HomeHimachalMandiMandi News: दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड की बैठक स्थगित, अब 29 अगस्त को...

Mandi News: दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड की बैठक स्थगित, अब 29 अगस्त को होगी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में 28 अगस्त, 2026 को निर्धारित दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है।

मंडी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में 28 अगस्त, 2026 को निर्धारित दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब यह बैठक 29 अगस्त, 2026 को निर्धारित स्थान पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों से आग्रह है कि वे संशोधित तिथि 29 अगस्त, 2026 को निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बोर्ड के समक्ष अपना मूल्यांकन करवाएं।

ये भी पढ़ें:  चिंतपूर्णी मंदिर में अब दुकानों से नहीं मिलेगी ‘शॉर्टकट एंट्री’, अनधिकृत रास्ते होंगे सील; SDM ने जारी किए सख्त आदेश

Latest Articles

Explore More