HomeHimachalSirmaurLDR पास SMC शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: 28 और 30 को...

LDR पास SMC शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: 28 और 30 को होगा दस्तावेज सत्यापन, गैरहाजिरी पड़ी तो खुद जिम्मेदार होंगे अभ्यर्थी

राजीव ठाकुर ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा, जबकि तय तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी। इस प्रक्रिया के लिए कोई अलग से व्यक्तिगत सूचना जारी नहीं की जाएगी।

नाहन : LDR परीक्षा पास कर चुके SMC शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग जिला सिरमौर ने दस्तावेज सत्यापन की तारीखें तय कर दी हैं। TGT (संस्कृत) और ड्राइंग मास्टर पद के अभ्यर्थियों को 28 मार्च 2026 सुबह 10 बजे, जबकि TGT (हिन्दी) के अभ्यर्थियों को 30 मार्च 2026 सुबह 10 बजे दस्तावेज सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। यह प्रक्रिया उप निदेशक, स्कूल शिक्षा (प्रा.) कार्यालय, नाहन में जिला स्तरीय समिति के समक्ष आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी उप निदेशक, स्कूल शिक्षा (प्रा.) जिला सिरमौर राजीव ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि HPBOSE द्वारा 22 फरवरी 2026 को आयोजित LDR परीक्षा के तहत TGT (संस्कृत), TGT (हिन्दी) और ड्राइंग मास्टर पदों के लिए शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश, शिमला के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक ने नाहन में उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

TGT (हिन्दी) और TGT (संस्कृत) पद के लिए अभ्यर्थियों को मैट्रिक और 10+2 प्रमाण पत्र, बीए/एमए की डिग्री व अंकतालिकाएं, बीएड (संयुक्त अंकतालिका), टीईटी प्रमाण पत्र, SMC नियुक्ति आदेश, LDR आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, SMC अनुभव प्रमाण पत्र (DDSE द्वारा सत्यापित), चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, SMC पॉलिसी 2012 के तहत नियुक्ति प्रमाण पत्र और LDR परीक्षा परिणाम/स्कोर कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इनमें B.Ed., TET और SMC अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य बताए गए हैं।

ड्राइंग मास्टर पद के लिए मैट्रिक और 10+2 प्रमाण पत्र, संबंधित डिग्री या डिप्लोमा, SMC नियुक्ति आदेश, LDR आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, SMC अनुभव प्रमाण पत्र (DDSE द्वारा सत्यापित), चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, SMC पॉलिसी 2012 के तहत नियुक्ति प्रमाण पत्र और LDR परीक्षा परिणाम/स्कोर कार्ड जमा करवाने होंगे। इस पद के लिए SMC अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, जानें उद्योग मंत्री के कार्यक्रमों का शेड्यूल

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की दो-दो सत्यापित प्रतियां साथ लेकर आएं। राजीव ठाकुर ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा, जबकि तय तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी। इस प्रक्रिया के लिए कोई अलग से व्यक्तिगत सूचना जारी नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  अब IGMC शिमला में भी शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, CM सुखविंद्र सुक्खू ने किया शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More