HomeJudicialसिरमौर : लोक अदालतों में 2677 मामलों का निपटारा, सुनवाई को लगे...

सिरमौर : लोक अदालतों में 2677 मामलों का निपटारा, सुनवाई को लगे थे 7808 मामले

जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने बताया कि उपरोक्त मामलों में मोटर वाहन अधिनियम, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्लेम व अन्य प्रकार के मामले शामिल थे।

नाहन : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश विधिक सेवाएं प्राधिकरण शिमला द्वारा प्रदेश के सभी जिला और उपमंडलीय न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में सिरमौर जिला न्यायालय नाहन समेत अन्य उपमंडलीय न्यायालयों राजगढ़, पांवटा साहिब और शिलाई में भी यह लोक अदालत लगीं, जिसमें कुल 7808 मामले सुनवाई के लिए लगाए गए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने बताया कि उपरोक्त मामलों में मोटर वाहन अधिनियम, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्लेम व अन्य प्रकार के मामले शामिल थे।

कुल मामलों में से 2677 मामलों का निपटारा किया गया और 46 करोड़ से अधिक निपटान राशि भी इन मामलों में की गई।

ये भी पढ़ें:  नारग की प्रियांशी पंवर ने जीता राज्य स्तर पर 30 हजार रुपए का नगद पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

इस दौरान न्यायाधीश योगेश जसवाल ने राष्ट्रीय लोक अदालतों के महत्व बारे भी लोगों को अवगत करवाया। साथ ही 13 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आग्रह किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More