HomeHimachalShimlaगारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार, जनता को महंगाई के बोझ...

गारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार, जनता को महंगाई के बोझ तले कुचला : अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में बड़ी-बड़ी गारंटियों और वादों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज जनता को ठगने का काम कर रही है।

शिमला : भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में बड़ी-बड़ी गारंटियों और वादों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर VAT बढ़ाकर इसे ₹10.40 प्रति लीटर तक पहुंचाया, जिसके चलते पिछले लगभग 40 महीनों में हिमाचल की जनता से हजारों करोड़ रुपये वसूले गए। अब सरकार पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त सेस लगाने की तैयारी कर रही है, जो आम जनता की जेब पर सीधा हमला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया कि सेस अभी लागू नहीं हुआ है। “जब आपके मन में टैक्स लगाने की सोच आ गई है, तो आप उसे लागू करके ही छोड़ेंगे। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी और हिमाचल की जनता पर एक रुपये का भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी।”

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने 12.50 करोड़ रुपये से निर्मित जल शक्ति विभाग हरोली विश्राम गृह का किया लोकार्पण

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर अपने नेताओं और करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक ओर आम जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने चेयरमैनों की तनख्वाह चार गुना तक बढ़ा दी, महंगी गाड़ियां उपलब्ध करवाई और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया। उन्होंने इसे “कांग्रेस का असली चेहरा” बताया।

कांग्रेस सरकार की नीतियों से खुद उसके नेता भी संतुष्ट नहीं हैं, जिसके कारण पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। ठाकुर ने चेतावनी दी कि भाजपा जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी नीति का सड़कों से लेकर सदन तक विरोध करेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, अधजली हालत में मिली लाश, एक टांग उठा ले गया कुत्ता

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह तर्क पूरी तरह भ्रामक है कि सेस का बोझ व्यापारियों पर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंततः इसका असर आम जनता, किसानों, ट्रक ऑपरेटरों, टैक्सी चालकों और छोटे व्यापारियों पर ही पड़ेगा, क्योंकि ईंधन की कीमत बढ़ने से हर क्षेत्र प्रभावित होता है। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में धकेल दिया गया है। यदि सरकार वित्तीय प्रबंधन नहीं कर पा रही है, तो मुख्यमंत्री को वित्त विभाग किसी सक्षम व्यक्ति को सौंप देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क नेहली में बंद, बड़े बोल्डरों को निकालने का काम शुरू

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपनी 10 गारंटियां तुरंत पूरी करनी चाहिए और जनता पर नए करों का बोझ डालने की बजाय राहत देने का काम करना चाहिए। भाजपा हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है और किसी भी कीमत पर पेट्रोल-डीजल पर सेस नहीं लगने देगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More