HomeHimachalमुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जाना पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, गोली...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जाना पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, गोली लगने से हुए थे घायल

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला पहुंचकर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जाना. बंबर ठाकुर गत शुक्रवार को होली के दिन बिलासपुर में गोली लगने से घायल हो गए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बंबर ठाकुर को बेहतरीन चिकित्सा उपचार प्रदान करवाया जा रहा है और अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है. इस घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और पुलिस को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने रातभर छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री की टिप्पणी चुने हुए प्रतिनिधियों और लाखों मतदाताओं का अपमान: हर्ष महाजन

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. एक सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें सरकार के साथ सहयोग भी करना चाहिए. सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि राज्य में नशा माफिया को कैसे पनपने दिया गया.

हमारी सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में आज नशे के मामलों में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही एक बैठक के दौरान नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और राज्य सरकार विधानसभा के बजट सत्र में संगठित अपराध और नशा तंत्र के खिलाफ कठोर प्रावधानों के विधेयक भी पेश करेगी.

ये भी पढ़ें:  मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर एटीआर देने के निर्देश

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More