HomeHimachalSirmaurनाहन शहर में घंटों रही बिजली गुल, लोगों में दिखा रोष, जानिए...

नाहन शहर में घंटों रही बिजली गुल, लोगों में दिखा रोष, जानिए क्या रही ये वजह

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को दो बार बिजली के लंबे अघोषित कटों से शहरवासी परेशान रहे. ये पावर कट कोई 15 से 20 मिनट या आधा घंटे के लिए नहीं लगे, बल्कि डेढ़ से दो घंटे तक लगाए गए.

सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास शहर के आधे हिस्से से बिजली अचानक गुल हो गई, जो एक बजे के आसपास बहाल हो पाई. इससे कच्चा टैंक के आसपास का क्षेत्र और मेडिकल कालेज नाहन आदि हिस्सों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं, मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ा. कई मरीज ओपीडी के बाहर बिजली आने का इंतजार करते रहे.

ये भी पढ़ें:  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची 26 सदस्यीय मेडिकल टीम, जानिये क्या था मकसद

ये सिलसिला यहीं नहीं थमा. करीब पौने 2 बजे के आसपास फिर शहर के आधे हिस्से में बिजली गुल हो गई, जिसे शाम करीब पौने 4 बजे के आसपास बहाल किया गया. इससे सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा. बिजली बोर्ड की इस कार्यप्रणाली से लोगों में भारी रोष भी देखा गया.

लोगों ने कहा कि सूचना दिए बगैर ही बोर्ड पावर कट लगा रहा है. इस बीच जब बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत की गई तो पता चला कि दो सड़का स्थित सब स्टेशन में टेस्टिंग कार्य के चलते बार-बार शट डाउन लिया गया है.

उधर, लोगों का ये भी कहना है कि बोर्ड हर माह शट डाउन लेता है. इसके बावजूद बार-बार पावर कट लगाना ठीक नहीं है. यदि जरूरत पड़ने पर कट लगाना भी हो तो इसकी पहले सूचना दी जाए, ताकि इसका असर कामकाज पर न पड़े.

ये भी पढ़ें:  नेशनल मास्टर्स गेम्स में छाईं सिरमौर की सीमा, जैवलिन थ्रो में फिर जीता सिल्वर मेडल

उधर, एसडीओ संतोष चौधरी ने बताया कि सब स्टेशन पर टेस्टिंग कार्य के चलते पावर कट लागाए गए थे। उन्होंने बताया कि एनुअल टेस्टिंग के लिए सोलन से टीम पहुंची थी. इस दौरान पावर ट्रांसफार्मर की जांच की गई.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More