HomeHimachalSirmaur2 अक्तूबर को होगी विशेष ग्राम सभाएं, ODF प्लस मॉडल सहित इन...

2 अक्तूबर को होगी विशेष ग्राम सभाएं, ODF प्लस मॉडल सहित इन मदों पर रहेगा फोकस

जिला पंचायत अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में इन मदों को शामिल करने और इस विशेष ग्राम सभा की कार्यवाही को ग्राम पंचायत स्तर पर 'सभासार पोर्टल' पर अपलोड़ करने के लिए कहा।

नाहन : सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर, 2025 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने और गांवों में ओडीएफ प्लस मॉडल का सत्यापन अभियान के रूप में किया जाएगा, ताकि प्रमाणिकता और निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त लंबित व्यक्तिगत घरेलु शौचालय (आईएचएचएल) आवेदनों की मंजूरी और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) परिसंपतियों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा उपरांत उन्हें आरंभ किया जाएगा।

इस ग्राम सभा में 13 अक्तूबर, 2025 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस- ‘समर्थ’ का संदेश पढ़ कर सुनाया जाएगा और पंचायत स्तर पर लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला पंचायत अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में इन मदों को शामिल करने और इस विशेष ग्राम सभा की कार्यवाही को ग्राम पंचायत स्तर पर ‘सभासार पोर्टल’ पर अपलोड़ करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:  यहां ग्रामीणों के कंधे ही मरीजों का बड़ा सहारा, हवा हवाई हो रहे विकास के दावे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More