Home Himachal Bilaspur अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी HRTC की बस, यात्रियों की मची...

अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी HRTC की बस, यात्रियों की मची चीख पुकार, टल गया बड़ा हादसा

इस दौरान यात्रियों को जोरदार झटका लगा और बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

0

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर डिपो की HRTC की बस लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेतों में जा घुसी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे और अचानक हुए इस हादसे से बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि इस खतरनाक स्थिति के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार बस रोजाना की तरह सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना हुई थी। घंडालवी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे बनी गहरी नाली को पार करती हुई खेतों में जा धंसी। इस दौरान यात्रियों को जोरदार झटका लगा और बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

ये भी पढ़ें:  मोबाइल-इंटरनेट से लेकर रसोई के अनाज तक… 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे ये 34 सवाल, तैयार होगा डिजिटल डाटा

हादसे की सूचना मिलते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य पाई गई। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।