HomeHimachalSirmaurमोगीनंद में हादसा, बाइक चालक नाहन के युवक की बाजुएं फ्रैक्चर, इलाज...

मोगीनंद में हादसा, बाइक चालक नाहन के युवक की बाजुएं फ्रैक्चर, इलाज पर भी उठे सवाल

औद्योगिक नगरी कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में नाहन का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, कालाअंब पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब : औद्योगिक नगरी कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में नाहन का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, कालाअंब पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7 बजे के आसपास पेश आया।

जानकारी के अनुसार नौणी का बाग निवासी मनविंद्र सिंह सैनी (26) ड्यूटी के बाद कंपनी से बाइक पर नाहन लौट रहा था। इसी दौरान मोगीनंद में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरी ABVP, "सरकार" के खिलाफ नारेबाजी, पुतला भी फूंका

उधर, घायल युवक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज नाहन में इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन विजय सैनी ने बताया कि रातभर ऑर्थो चिकित्सक का इंतजार किया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि इमरजेंसी के बावजूद उचित उपचार नहीं मिल पाया, जिसके चलते मजबूरी में युवक को रेफर करवाकर देहरादून ले जाना पड़ा। हादसे में युवक की दोनों बाजुएं फ्रैक्चर हुई हैं और पीठ में भी गहरी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जूनियर डॉक्टरों के हवाले छोड़ा जा रहा है।

उधर, कालाअंब पुलिस ने फरार कार चालक की पहचान कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  जुन्गा पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More