Home Himachal Sirmaur नाहन और पांवटा साहिब में स्मैक के साथ पकड़े गए 2 युवक,...

नाहन और पांवटा साहिब में स्मैक के साथ पकड़े गए 2 युवक, पुलिस जांच में जुटी

जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में स्मैक (हेरोइन) बरामद कर आरोपियों को काबू किया है।

0

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में स्मैक (हेरोइन) बरामद कर आरोपियों को काबू किया है। दोनों मामलों में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहले मामले में जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के किराये के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से 3.20 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी बाल्मीकि मोहल्ला, नाहन का रहने वाला है। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  ए.बी.डी.एम. के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य : डॉ. पाठक

दूसरे मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर गर्ल्स स्कूल के समीप मौजूद थी तो एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था, जो सामने पुलिस को देखकर एक दम मौके से भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (32) निवासी गांव बायांकुआं, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। इस मामले में भी ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पेंशन मिली नहीं, मेडिकल बिल सहित कई देय लाभ लंबित… 16 को सौंपेंगे ज्ञापन, फिर प्रदर्शन