HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में हादसा: गलत दिशा में जाकर बाइक ट्रक से टकराई,...

पांवटा साहिब में हादसा: गलत दिशा में जाकर बाइक ट्रक से टकराई, तीन युवक घायल

उपमंडल पांवटा साहिब में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक चालक गलत दिशा और तेज रफ्तारी से वाहन चला रहा था

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक चालक गलत दिशा और तेज रफ्तारी से वाहन चला रहा था, जिसके चलते उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना गत रात्रि की है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना पांवटा साहिब में 24 जून 2026 को यह मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता स्पर्श गुप्ता निवासी केदारपुर, वार्ड नंबर-1, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत रात करीब 11:15 बजे वह अपनी स्कूटी पर पांवटा मुख्य बाजार से अपने घर केदारपुर की ओर जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  युद्ध या ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हुए भूतपूर्व सैनिक बनवाएं युद्ध दिव्यांगता पहचान पत्र, इस कार्यालय में करें संपर्क

जब वह बाबा साहिब जादा चौक भूपपुर के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी दौरान बातापुल की ओर से एक मोटरसाइकिल आई, जिस पर तीन लोग सवार थे। इस बीच मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तारी और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए ट्रक की कंडक्टर साइड से जा टकराया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह और विपिन शर्मा, तीनों निवासी नव विहार कॉलोनी, पांवटा साहिब सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर भाजपा का कड़ा एक्शन: धर्मशाला और नाहन के छह कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More