HomeHimachalShimlaध्वनिमत से पास हुआ हिमाचल का बजट, सुक्खू सरकार को 58,830 करोड़...

ध्वनिमत से पास हुआ हिमाचल का बजट, सुक्खू सरकार को 58,830 करोड़ खर्च की मंजूरी

प्रदेश विधानसभा ने वर्ष 2026-27 का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इसके साथ ही विधानसभा ने राज्य सरकार को 58 हजार 830 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करने की मंजूरी दे दी है।

शिमला : प्रदेश विधानसभा ने वर्ष 2026-27 का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इसके साथ ही विधानसभा ने राज्य सरकार को 58 हजार 830 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2026 पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

विधेयक पारित होने के साथ ही सरकार को बजट में दर्शाई गई कुल राशि खर्च करने का अधिकार मिल गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 21 मार्च को विधानसभा में 54 हजार 928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें संचित निधि पर प्रभारित राशि शामिल नहीं थी। संचित निधि पर प्रभारित 3 हजार 902 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद कुल बजट आकार 58 हजार 830 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा, गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की गई जान, दूसरा गंभीर

पारित बजट के अनुसार वर्ष 2026-27 के दौरान प्रदेश की राजस्व प्राप्तियां 40 हजार 361 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि कुल राजस्व व्यय 46 हजार 938 करोड़ रुपये आंका गया है। इस आधार पर राजस्व घाटा 6 हजार 577 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं, राजकोषीय घाटा 9 हजार 698 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का 3.94 प्रतिशत है।

बजट के खर्च के पैटर्न की बात करें तो हर 100 रुपये में से 27 रुपये वेतन, 21 रुपये पेंशन, 13 रुपये ब्याज अदायगी, 9 रुपये कर्ज अदायगी और 10 रुपये स्वायत्त संस्थाओं को ग्रांट के रूप में खर्च किए जाएंगे, जबकि 20 रुपये पूंजीगत कार्यों और अन्य गतिविधियों पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : हत्या के दोषी को उम्र कैद की सजा, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More