HomeHimachalShimlaहिमाचल में 5 अप्रैल से थमेंगे एंबुलेंस के पहिये! 7 दिन की...

हिमाचल में 5 अप्रैल से थमेंगे एंबुलेंस के पहिये! 7 दिन की हड़ताल का ऐलान

हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के कर्मचारी 5 अप्रैल से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे एंबुलेंस के पहिये थम जाएंगे और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शिमला : हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के कर्मचारी 5 अप्रैल से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे एंबुलेंस के पहिये थम जाएंगे और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर एनएचएम विभाग और मेड स्वान फाउंडेशन प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीटू से संबंधित कर्मचारी यूनियन ने इसे कर्मचारी विरोधी नीतियों का परिणाम बताते हुए हड़ताल का आह्वान किया है।

यूनियन के मुताबिक यह हड़ताल 5 अप्रैल की रात 8 बजे से शुरू होकर 11 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक चलेगी, यानी पूरे 7 दिन एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सीटू के महासचिव बालक राम ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली और किए गए तबादलों को तुरंत रद्द करना शामिल है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार ने ध्वनिमत से पारित किया 40461 करोड़ का अनुपूरक बजट

इसके अलावा यूनियन ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों और यूनियन नेताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें बेवजह नोटिस दिए जा रहे हैं और मुख्य कार्यालय धर्मपुर बुलाने की परंपरा जारी है। कर्मचारियों ने ईपीएफ और ईएसआई से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने, बेसिक सैलरी बढ़ाने और 12 घंटे ड्यूटी पर डबल ओवरटाइम देने की मांग भी उठाई है।

हड़ताल के चलते प्रदेशभर में इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है, जिससे खासकर गंभीर मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  19 सितंबर को सोलन उपमंडल की परिधि में रहेगा स्थानीय अवकाश, DC ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More