HomeHimachalSirmaurनाहन में मिलेगा सुपर स्पेशलिटी इलाज, एनएचएस क्लीनिक में अल्केमिस्ट ग्रुप ने...

नाहन में मिलेगा सुपर स्पेशलिटी इलाज, एनएचएस क्लीनिक में अल्केमिस्ट ग्रुप ने शुरू किया OPD सेंटर

एनएचएस क्लिनिक के निदेशक डॉ. सुरेश सबलोक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अल्केमिस्ट एवं ओजस सुपर स्पेशलिटी की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है, ताकि मरीजों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार और विशेषज्ञ परामर्श मिल सके।

नाहन : अल्केमिस्ट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए मंगलवार को नाहन शहर में अमरपुर मोहल्ला में फायर स्टेशन के समीप एनएचएस क्लिनिक एंड फार्मेसी में सुपर स्पेशलिटी ओपीडी (OPD) सेंटर का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ अब स्थानीय स्तर पर उन्नत चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच आसान होने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनएचएस क्लिनिक के निदेशक डॉ. सुरेश सबलोक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अल्केमिस्ट एवं ओजस सुपर स्पेशलिटी की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है, ताकि मरीजों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार और विशेषज्ञ परामर्श मिल सके। अल्केमिस्ट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के एवीपी संजय जैन ने कहा कि यह नया ओपीडी सेंटर क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अब लोगों को विशेष चिकित्सा सेवाओं के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अल्केमिस्ट और ओजस हॉस्पिटल हिमाचल प्रदेश सरकार, सीजीएचएस और ईसीएचएस के पैनल में शामिल हैं, जिससे पात्र मरीजों को सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने चंबा को दी 333 करोड़ की सौगात, इन विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

इस केंद्र में ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, वैस्कुलर सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के तहत विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा। इसके साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी से जुड़े मामलों में भी परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पहल अल्केमिस्ट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की उन्नत, सुलभ और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे नाहन और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। लिहाजा, अब मरीजों को हार्ट, किडनी, न्यूरो, कैंसर और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार : 616 ग्राम चरस के साथ हरियाणा-हिमाचल के 6 युवक गिरफ्तार

डा. सबलोक ने जानकारी दी कि इस पहल से मरीजों को परामर्श, दवाइयों और स्वास्थ्य सहयोग सेवाओं तक एक ही स्थान पर पहुंच मिलना आसान होगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी और इलाज की प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित बन सकेगी। वहीं, सेंटर की फार्मेंसी में 10 से 20 फीसदी तक दवाइयों की खरीद में छूट दी जा रही है। इस अवसर पर निर्मल हेल्थ केयर सेंटर की ईसीओ प्रगति सबलोक, डॉ. सी. एल. शर्मा, अल्केमिस्ट के अमनदीप शर्मा और मीडिया सेल प्रभारी परविंदर कौर भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  वायरल हुआ आरक्षण रोस्टर 'फर्जी', DC सिरमौर ने किया खंडन, होगी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More