HomeHimachalShimlaआयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के बिलों का भुगतान 10 अप्रैल से...

आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के बिलों का भुगतान 10 अप्रैल से पहले करने के आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि वह स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत व हिमकेयर योजना के तहत प्रदान की गई सेवाओं के बिलों का भुगतान 10 अप्रैल से पहले जारी करे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि वह स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत व हिमकेयर योजना के तहत प्रदान की गई सेवाओं के बिलों का भुगतान 10 अप्रैल से पहले जारी करे। कोर्ट ने राज्य सरकार सहित प्रतिवादियों को आदेश दिए हैं कि वह याचिकाकर्ता अस्पतालों के सभी लंबित स्वीकृत बिलों का भुगतान करें। ऐसा न करने पर प्रतिवादियों को अगली तारीख पर न्यायालय में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं, ताकि कानून के अनुसार उनके खिलाफ उचित आदेश पारित किया जा सके।

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने विभिन्न निजी अस्पतालों द्वारा दायर याचिकाओं की सुनवाई के बाद यह अंतरिम आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाएं प्रकृति में निरंतर हैं। जैसे-जैसे और अधिक रोगियों की देखभाल की जाएगी, ये दावे हर गुजरते दिन के साथ बढ़ते जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 31 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

राज्य सरकार जो संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति समर्पित एक कल्याणकारी संस्था है, का यह मौलिक दायित्व है कि वह अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे और वैध दावों को अस्वीकार न करे, जिससे याचिकाकर्ताओं को अपने हक के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करने पर मजबूर होना पड़े।

उस नीति की पृष्ठभूमि में जिसके तहत राज्य सरकार ने याचिकाकर्ताओं के साथ अनुबंध किए थे और कार्य पूरा हो भी चुका है और बिल भी स्वीकृत हो चुके हैं। इन परिस्थितियों में राज्य व केंद्र सरकार याचिकाकर्ताओं के स्वीकृत बिलों का भुगतान रोक नहीं सकती है।

ये भी पढ़ें:  यहां अंग्रेजी मेम ने अपने पति के पास दफन होने के लिए किया 38 साल लंबा इंतजार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More