HomeHimachalSirmaurहनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जोहाना मंदिर में लंबी कतारें,...

हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जोहाना मंदिर में लंबी कतारें, 3 हजार श्रद्धालुओं ने छका भंडारा

जिला सिरमौर के सराहां के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर जोहाना में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दोपहर तक मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लंबी हो गईं।

सराहां : जिला सिरमौर के सराहां के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर जोहाना में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दोपहर तक मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लंबी हो गईं।

मंदिर के पुजारी महंत परमेश्वर दास ने बताया कि वीरवार को भगवान शिव के अवतार और माता अंजनी के लाल हनुमान जी का जन्मोत्सव देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  वन विभाग के रेस्ट हाउस को आग के हवाले करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में एक नाबालिग भी था शामिल

इस दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जबकि दिनभर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ चलता रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

हनुमान जयंती के अवसर पर मंडी खडाना निवासी सुरेंद्र ठाकुर (बूटी) ने अपने बेटे सुमेर ठाकुर, भाई यशपाल ठाकुर और हुशन ठाकुर के साथ मिलकर भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में करीब 3000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More