HomeHimachalSirmaurमजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यस्क का मतदान करना संवैधानिक अधिकार व...

मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यस्क का मतदान करना संवैधानिक अधिकार व नैतिक कर्तव्य : एडीएम

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाना चाहिए और किसी भी चुनाव के दौरान अपना अधिकार समझते हुए अवश्य वोट डालना चाहिए, ताकि सशक्त सरकार के गठन से लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सके.

नाहन|
मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अनिवार्य रूप से वोट डालना चाहिए, जो प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार व नैतिक कर्तव्य है. यह अपील कार्यवाहक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एलआर वर्मा ने शनिवार को डीसी कार्यालय के बचत भवन में आयोजित 15वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए की.
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाना चाहिए और किसी भी चुनाव के दौरान अपना अधिकार समझते हुए अवश्य वोट डालना चाहिए, ताकि सशक्त सरकार के गठन से लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सके.
इस अवसर पर कार्यवाहक डीसी सिरमौर ने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई, जिसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार का मतदाताओं के नाम संदेश व लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान 64 करोड़ 64 लाख मतदाताओं ने अपना मतदान करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, जिसमें 65.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.
संदेश में कहा गया कि देश में 99 करोड़ मतदाताओं का नाम निर्वाचन सूची में पंजीकृत है और इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर वोट जैसा कुछ नहीं-वोट जरूर डालेंगे हम विषय रखा गया है, ताकि सभी मतदाताओं तक सरल और सूचनात्मक संदेश पहुंच सकें.
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी, 2011 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत करने के अतिरिक्त नए पंजीकृत मतदाताओं को फोटो युक्त पहचान पत्र भी प्रदान किए गए.
नायब तहसीलदार निर्वाचन दिवान ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी भेंट की और धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. इस अवसर पर अधीक्षक निर्वाचन तेजेंद्र ठाकुर, निर्वाचन कानूनगो हरि शर्मा के अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के कर्मचारी और नए मतदाता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें :

ये भी पढ़ें:  सरकार... अब तक खाते में नहीं आई पेंशन, लंबित देय का भी नहीं हो रहा भुगतान, परेशानी में हैं सेवानिवृत्त कर्मचारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More