HomeHimachalSirmaurआंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन प्रोजेक्ट शिलाई : अनीता अध्यक्ष, चंद्रकला को...

आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन प्रोजेक्ट शिलाई : अनीता अध्यक्ष, चंद्रकला को सौंपी महासचिव की कमान

शिलाई|
आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन के प्रोजेक्ट शिलाई के सम्मेलन में 8 सर्कलों से आईं कार्यकर्ताओं ने 36 सदस्यों की कमेटी का चयन किया, जिसमें अनीता को अध्यक्ष और चंद्रकला को महासचिव पद की कमान सौंपी गई. इस सम्मेलन में आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, प्रोजेक्ट पांवटा की अध्यक्ष इंदु तोमर और वीरेंद्र उपस्थित रहे.

सम्मेलन का उद्घाटन आंगनबाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार लगातार आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है. आंगनबाड़ी यूनियन पूरे देश और प्रदेश में निरंतर आंगनबाड़ी केंद्रों और आईसीडीएस को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रही है.

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्कर: प्रोजेक्ट संगड़ाह की अध्यक्ष बनीं नीलम, शीला होंगी महासचिव

वीना शर्मा ने बताया कि यूनियन न्यायालयों से लेकर और सड़कों पर निरंतर आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के अधिकारों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. सम्मेलन में चर्चा हुई कि सरकार न्यायालय के आदेशानुसार मिलने वाले ग्रैच्युटी के लाभ तक नहीं दे रही है. आशीष कुमार ने कहा कि सरकारें चाहे कोई भी रही हो, इससे पहले भी कई बार प्रदेश में आंगनबाड़ी ने जो हासिल किया है वो सिर्फ संघर्षों से हासिल किया है.

सम्मेलन में आंगनबाड़ी के मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 8 सर्कलों से आईं कार्यकर्ताओं ने 36 सदस्यों की कमेटी का चयन किया, जिसमें अध्यक्ष और महासचिव के अलावा सीमा को कोषाध्यक्ष, मस्तो, शामा और चंपा को उपाध्यक्ष और सविता तारा व सह सचिव चुना गया. इसके अलावा नारायणी, सीमा, कमला, सरिता, नीलम, गुलशन, इंदिरा, तारा, लक्ष्मी और सीमा आदि को कमेटी सदस्य चुना गया. सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में प्रोजेक्ट से दिल्ली अधिवेशन और मार्च में प्रस्तावित हड़ताल में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्ज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें:  @Drops Of Hope के इन रक्तवीरों से मिलिए, हिमाचल ही नहीं बाहरी राज्यों में भी बचा रहे अनमोल जीवन

ये भी पढ़ें :

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More