HomeHimachalSolan65 करोड़ का बीमा, 1.50 करोड़ प्रीमियम… सोलन डाक मंडल ने रचा...

65 करोड़ का बीमा, 1.50 करोड़ प्रीमियम… सोलन डाक मंडल ने रचा रिकॉर्ड, उपलब्धि पर 100+ कर्मचारी सम्मानित

Postal Life Insurance Solan: भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल ने हिमाचल में इतिहास रच दिया है। 'डाक जीवन बीमा उत्सव' के तहत सोलन और सिरमौर में 65 करोड़ की बीमित राशि के साथ 2065 नई पॉलिसियां जारी की गईं।

भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए हिमाचल प्रदेश परिमंडल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फरवरी माह में चलाए गए विशेष अभियान “डाक जीवन बीमा उत्सव” के दौरान सोलन और सिरमौर जिलों में 2065 लोगों का बीमा किया गया, जिससे कुल 65 करोड़ रुपये की बीमित राशि और 1.50 करोड़ रुपये का प्रीमियम एकत्रित हुआ। इस प्रदर्शन के साथ सोलन मंडल प्रदेश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला मंडल बन गया है।

अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय सफलता मिली। कार्यक्रम में अधीक्षक डाक मंडल सोलन संदीप धर्मानी ने मुख्य अतिथि मुख्य चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल संजय सिंह के समक्ष अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और इसके संचालन की पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के कड़े निर्देश : खाली और अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी उपलब्ध करवाएं सभी विभाग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिरकत करते हुए सोलन और सिरमौर जिले के 100 से अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय बीमा योजनाओं में से एक है, जो पॉलिसी धारकों को उच्च बोनस और कम प्रीमियम का लाभ देती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिक, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारी, सूचीबद्ध कंपनियों के पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए और रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों के सदस्य उठा सकते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘ग्रामीण डाक जीवन बीमा’ भी संचालित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बीमा सुरक्षा पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य हिमाचल के हर घर तक वित्तीय सुरक्षा पहुंचाना है। डिजिटल इंडिया के तहत अब प्रीमियम का भुगतान यूपीआई के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को और अधिक सुविधा मिल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बचत को सुरक्षित करने और परिवार का भविष्य मजबूत बनाने के लिए डाक जीवन बीमा से जुड़ें।

ये भी पढ़ें:  युवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI जिला सिरमौर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की कमान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More