आज का पंचांग | 4 अप्रैल 2026
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: स्वाति
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: हर्षण
वार: शनिवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:41am-09:15am
12:24pm-05:06pm
राहुकाल: 09:15am-10:50am
अभिजीत मुहूर्त: 11:58am-12:49pm
दिशाशूल: पूर्व
मेष राशि
आज आपके स्वभाव में उदारता देखी जा सकती है। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। उम्मीद के मुताबिक आज आपको धन लाभ नहीं हो सकता। शाम के समय कहीं से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: आज अपने आप को सात्विक रखें।
वृष राशि
आज आप में नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। आज बिना किसी सलाह के निवेश न करें। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। खानपान की चीजों पर सही संयम की आवश्यकता रहेगी। आज आपको धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: यदि पारिवारिक जीवन में परेशानी आ रही है तो चांदी के चकोर टुकड़े पर शुक्र का यंत्र खुदवाकर पूजा करें।
मिथुन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, परंतु कार्य योजनाओं में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्यदेव की पूजा करें।
कर्क राशि
आज आपका कोई खराब निर्णय आपको मानसिक परेशानी में डाल सकता है। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप अपना मन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
सिंह राशि
आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप बहुत सारा धन कमाने में सक्षम रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज आप अपने आप को साफ-सुथरा रखें।
कन्या राशि
आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। दोपहर बाद अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: बहते पानी की मछलियों को चारा डालें।
तुला राशि
आज आपका उत्साह बढ़-चढ़कर रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। आज आपसे कोई महत्वपूर्ण सलाह ले सकता है। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आप किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: श्रीगणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
आज आपका कोई बिगड़ा कार्य पूरा हो सकता है। आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। यात्रा का योग बना रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता की सलाह आपको धन लाभ करवा सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में केसर से बना हलवा बांटें।
धनु राशि
आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: चांदी की कोई वस्तु धारण करें।
मकर राशि
दांपत्य जीवन में आज कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन कमाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यात्राएं थकान भरी रहेंगी। किसी के बहकावे में आकर गलत निवेश कर सकते हैं। व्यर्थ की बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज अपने आप को शांत रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: पीली सरसों और सरसों के तेल का दान करें।
कुंभ राशि
आज आपको अपना पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में झगड़ा हो सकता है, हालांकि ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना रहेगी। आज आप व्यायाम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
आज आपको समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। शरीर में कोई रोग उत्पन्न हो सकता है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लापरवाही कर सकते हैं। विलास की वस्तुओं पर भी धन खर्च होगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काला
उपाय: घर के गमले में काले-सफेद मार्बल के दाने रखें।