नाहन : श्री रेणुकाजी तीर्थ में मार्गशीर्ष संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर ADC सिरमौर एकता काप्टा मुख्य याज्ञिक के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर, बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल और राकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
हवन-यज्ञ में मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश कपिल, पंडित रवि दत्त, बोर्ड कर्मचारी माता राम, तारा चंद, राजेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह और रोशन लाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्री रेणुकाजी तीर्थ में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
- ये भी पढ़ें : नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार, मुकेश अग्निहोत्री ने सिंगा में किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- ये भी पढ़ें : दुनिया की 5 ऊंची चोटियां फतह कर रचा इतिहास, राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सम्मान मिला, पर बलजीत कौर के मन में ये बड़ी कसक




