HomeHimachalSirmaur1905 का दर्द याद! भूकंप के संभावित खतरे से निपटने और जागरूकता...

1905 का दर्द याद! भूकंप के संभावित खतरे से निपटने और जागरूकता को लेकर सिरमौर प्रशासन ने करवाई मॉक ड्रिल

कांगड़ा में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिरमौर में आपदा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय नाहन में भूकंप आपदा प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

नाहन : कांगड़ा में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिरमौर में आपदा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय नाहन में भूकंप आपदा प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए संभावित आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी और लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में भी आयोजित की जा रही है। इस दौरान होमगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीमों ने लोगों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाए और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल ने बैडमिंटन में जीते रजत और कांस्य पदक

उपायुक्त ने लोगों को सलाह दी कि भूकंप के दौरान घबराने के बजाय किसी मजबूत मेज के नीचे शरण लें और सुरक्षित अवसर मिलने पर सावधानीपूर्वक भवन से बाहर निकलें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा और सहायक उपायुक्त विवेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More