HomeAccidentचंबा-पठानकोट एनएच पर बड़ा हादसा, महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत,...

चंबा-पठानकोट एनएच पर बड़ा हादसा, महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

चंबा : चंबा-पठानकोट एनएच पर रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए हैं. घायल और मृतक जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला की बसोहली तहसील के रहने वाले हैं. हादसा तुनुहट्टी के करीब केरू पहाड़ इलाके में पेश आया, जहां जम्मू कश्मीर नंबर की एक सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

मृतकों की पहचान कठुआ जिले के वेही डेडरा बसोली की विद्या देवी (60), मनु (13) और खजूरा निवासी महिंदर कुमार (48) के तौर पर हुई है. वहीं, हादसे में घायल शंकर कुमार, पठानों राम और यश को गंभीर हालत में स्थानीय हरी गिरि अस्पताल, काकिरा में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें:  नेशनल मास्टर्स गेम्स में सिरमौर की सीमा परमार का जलवा, हिमाचल के लिए 4 पदक जीतकर बढ़ाया मान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More