HomeHimachalHamirpurनादौन में मनाई स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार इंद्रपाल और डीडी गुलजार की...

नादौन में मनाई स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार इंद्रपाल और डीडी गुलजार की जयंती

महान क्रांतिकारी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित इंद्रपाल और मशहूर शायर एवं स्वतंत्रता सेनानी डीडी गुलजार की जयंती रविवार को यहां भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से और यशपाल साहित्य परिषद के तत्वाधान में मनाई गई।

नादौन : महान क्रांतिकारी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित इंद्रपाल और मशहूर शायर एवं स्वतंत्रता सेनानी डीडी गुलजार की जयंती रविवार को यहां भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से और यशपाल साहित्य परिषद के तत्वाधान में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम निशांत शर्मा उपस्थित रहे। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ. रत्न चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, लेखकों, साहित्यकारों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने इंद्रपाल और डीडी गुलजार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि नादौन की पावन धरती की दोनों विभूतियों पंडित इंद्रपाल और डीडी गुलजार के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। एसडीएम ने इन महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करने तथा नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने पर बल दिया। डॉ. रत्न चंद शर्मा और डॉ. ओपी शर्मा ने दोनों विभूतियों के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समस्त कवियों व लेखकों ने चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में बच्चा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोद दिलाने के नाम पर ठगी

वरिष्ठ कवि होशियार सिंह ने कहा ‘चिट्टा है नाम मेरा मुझे दोषी मत ठहराना, नहीं बुलाता मैं किसी को मेरी शरण में मत आना’ कविता सुनाई। नरेश पटियाल, लाल चंद ठाकुर, अशोक सोनी तथा दिलीप सिंह ने क्रांतिकारियों और देश प्रेम पर कविताएं पेश कीं। केहर सिंह मित्र ने ‘गलाणा मना है’, सुशील कुमारी गौत्तम ने ‘कुछ लिखने को मन आतुर है मगर क्या लिखूं’।

कमलेश कुमारी ने ‘भूचालों में जो पैदा हुए’ और डॉ. पिंकी शर्मा ने शूलिनी कॉलेज में छात्र की मौत पर कविता समर्पित की। केसर सिंह पटियाल ने कहा ‘कुछ तो जमाना बिगड़ी गया’, रवि दत्त ने ‘परमेश्वरे दित्तया दाणा पाणी’, देस राज ने ‘सच को सच्चाई से कहना मुश्किल हो गया’, कविता प्रस्तुत की। संतोष कुमारी, नीलम, रजनी बाला ने भी कविताएं पढ़ीं। ज्योति प्रकाश ने ‘कोई नजर ना मिलाए तो नजर अंदाज किया करो’, जैसी रचनाएं पेश कीं।

ये भी पढ़ें:  इंदौर में होने वाली ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम रवाना

जिला भाषा अधिकारी संतोष पटियाल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी साहित्यकारों का स्वागत किया तथा विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। स्थानीय गर्ल्स स्कूल की छात्राओं कनिका व माहिका मेहरा, मोनाल पब्लिक स्कूल नादौन की छात्राओं प्रज्ञा आर्य और गीतांशी ने संस्कृत भाषा में प्रस्तुति दी। मोनाल स्कूल की चार वर्षीय छात्रा निष्ठा शर्मा ने गीता के श्लोक सुनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

इस अवसर पर स्थानीय नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष शम्मी सोनी, कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार, कमल कम्मी, संतोष संधू, संदीप जैन, योगराज, अक्षित सोनी, अंशुल, विवेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पीति कप आइस हॉकी प्रतियोगिता आज से, काजा में जुटेंगे खिलाड़ी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More