होमHimachalSirmaurकालाअंब में दो अलग-अलग झगड़ों में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कालाअंब में दो अलग-अलग झगड़ों में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

औद्योगिक क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कालाअंब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कालाअंब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में गौरव निवासी गांव व डाकघर पंजलासा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा ने शिकायत दी कि वह अपनी हाइड्रा (HR04L-3949) लेकर त्रिलोकपुर काम के लिए जा रहा था। रास्ते में खड़ी बाइक को साइड करने के लिए कहने पर वहां खड़े व्यक्ति ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

जब वह हाइड्रा से उतरकर खुद बाइक हटाने लगा तो उक्त व्यक्ति ने अपने एक साथी को बुलाकर उसका रास्ता रोक लिया और दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे उसे चोटें आईं। शिकायत में हमलावरों की पहचान इलशाद उर्फ इल्लू और उसके भाई सैफ अली के रूप में हुई है। दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें:  20 अप्रैल तक नशे के नेटवर्क पर विस्तृत डोजियर तैयार करने के निर्देश, किसी भी जिले में मैपिंग न होने पर तल्ख हुए सीएम

वहीं, दूसरे मामले में पीयूष राज निवासी तीसा, तहसील चुराह, जिला चंबा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह कालाअंब की ओर मोगीनंद जा रहा था। इस दौरान उसके कमरे के बाहर अनिरुद्ध और नीरज ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथों में चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत के आधार पर दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के शिरूमाईला में पीसीडीओ व शिवा क्लस्टर इकाई डूंगीसेर का किया निरीक्षण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More