HomeHimachalSirmaurकिसानों की आवाज बुलंद करेगी हिमाचल किसान सभा, नाहन में बनाई ये...

किसानों की आवाज बुलंद करेगी हिमाचल किसान सभा, नाहन में बनाई ये रणनीति, 9 जुलाई को प्रदर्शन

बैठक में कहा गया कि आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए अगले तीन महीने में जिला के गांव स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा...

नाहन : हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में आयोजित की गई, जिसमें राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने विशेष रूप से भाग लिया।

उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है और किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में खेती योग्य जमीन बहुत कम है और पांच लाख परिवार नाममात्र जमीन या भूमिहीन की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर किसान सभा पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बैठक में कई प्रस्ताव रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को जिला में किसानों की समस्याओं पर नाहन में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भूमि से जुड़ी मांगें, नगदी फसलों जैसे लहसुन, टमाटर, अदरक और अन्य फसलों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। इसके अलावा मनरेगा के सही क्रियान्वयन, पानी और सड़कों के दुरुस्तीकरण की मांगें भी प्रमुखता से उठाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के इन 5 शिक्षकों ने मध्य प्रदेश के दमोह में राष्ट्रीय कार्यशाला में दी लोक संस्कृति की प्रस्तुति

उन्होंने कहा कि आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए अगले तीन महीने में जिला के गांव स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और संगठन का व्यापक आधार बनाया जाएगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतपाल मान, वित्त सचिव बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वनाथ ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में दिनेश देवा, सनी कुमार, सुखदेव ठाकुर, जगदीश पुंडीर, नरेश, भूपेंद्र सिंह, रामकुमार, जगत सिंह, राम सिंह वालिया और गौरव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  साल-2025ः सिरमौर में ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां तय, जानें शैड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More