HomeHimachalSolanएनडीडीवाई प्रथम वर्ष में सोलन के यशपाल कपूर बने टॉपर, सेकंड ईयर...

एनडीडीवाई प्रथम वर्ष में सोलन के यशपाल कपूर बने टॉपर, सेकंड ईयर में चंडीगढ़ की डॉ. शीनू अव्वल

गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

सोलन : गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी यशपाल कपूर ने एनडीडीवाई प्रथम वर्ष में पहला स्थान हासिल कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र पर दिसंबर- 2025 में आयोजित इन परीक्षाओं में देशभर के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। इसमें चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर 4 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

प्रथम वर्ष के परिणाम में सोलन, हिमाचल प्रदेश के यशपाल कपूर ने 300 में से 234 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांशी बंसल, जींद हरियाणा ने 225/300 अंक के साथ द्वितीय स्थान, जबकि चंडीगढ़ की आर्यन भावरी ने 224/300 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एनडीडीवाई सेकंड ईयर परीक्षा में चंडीगढ़ की डॉ. शीनू अग्रवाल चंडीगढ़ ने 239/300 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, स्वीटी कुमारी पंचकूला हरियाणा ने 226/300 अंक लेकर दूसरा स्थान, जबकि पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ की आशा बस्सी ने 224/300 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एनडीडीवाई तृतीय वर्ष में नवदीप बंसल, पंचकूला हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  बेमौसम बूंदाबांदी ने बढ़ाई सिरमौर के किसानों की टेंशन, जौ-गेहूं भीगे, लहसुन पर भी संकट

वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र चंडीगढ़ एमडी सुभाष गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पद्धति से लाभान्वित हो सकें। वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र चंडीगढ़ के संयोजक देवराज त्यागी ने संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

ये भी पढ़ें:  DC हमीरपुर के आदेश : 4 मई तक बंद रहेगी पनयाली-कश्मीर सड़क
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More