होमHimachalSirmaurकालाअंब में एक उद्योग की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर झुलसे, मची...

कालाअंब में एक उद्योग की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग की भट्टी में पेश आए हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग की भट्टी में पेश आए हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत (42) पुत्र हरी राम निवासी गांव डेरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जय एलॉयज कंपनी कालाअंब में भट्टी के सही तरीके से काम न करने और सुरक्षा प्रबंधों की कमी के चलते यह हादसा हुआ। भट्टी में अचानक धमाका होने से गर्म लोहा उबलकर बाहर निकला और वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी सिरमौर की ये बेटी, राजस्थान में दिखाएगी दम

इस हादसे में अमरजीत के अलावा ओमकार (32) पुत्र गोपालमालाकार निवासी देवधर, झारखंड, उस्मान (19) पुत्र सेमसोल निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश और काशीदास (35) पुत्र कारु टुडू निवासी पूर्णियां, बिहार भी घायल हो गए। सभी के शरीर पर गर्म लोहे के कारण गंभीर घाव आए हैं। हादसे के दौरान मची भगदड़ में काशीदास नीचे रखे लोहे के स्लैब पर गिर गया, जिससे उसकी टांग में भी चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस गंभीरता से मामले की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन नगर परिषद चुनाव बना सियासी रणक्षेत्र! बिंदल-सोलंकी की प्रतिष्ठा दांव पर, हर वार्ड में सत्ता और साख की जंग
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More