HomeHimachalHamirpurजिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 19 वार्डों में से 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

हमीरपुर : जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 19 वार्डों में से 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

इन अनारक्षित वार्डों में वार्ड-5 जंगलरोपा, वार्ड-6 ताल, वार्ड-7 चमनेड, वार्ड-10 जाहू, वार्ड-13 बिझड़ी, वार्ड-14 झंझयाणी शामिल हैं। वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट और वार्ड-12 करेर अनुसूचित जाति तथा वार्ड-18 अमलैहड़ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।

वार्ड-2 पनोह, वार्ड-4 उहल, वार्ड-9 धमरोल, वार्ड-11 महल और वार्ड-15 दांदड़ू महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड-1 बीड़-बगेहड़ा, वार्ड-8 बधाणी और वार्ड-17 मालग अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड-16 लहड़ा और वार्ड-17 सपड़ोह ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें:  पत्नी को मृत बताकर युवक ने रचाई दूसरी शादी, सच्चाई सामने आने पर महिला थाना पहुंची पीड़िता

बीडीसी सुजानपुर के 15 वार्डों में वार्ड-1 डेरा, वार्ड-11 चमियाणा, वार्ड-12 री और वार्ड-15 पटलांदर अनारक्षित रखे गए हैं। वार्ड-5 जंगल और वार्ड-7 चबूतरा एससी के लिए आरक्षित हैं। वार्ड-4 बैरी, वार्ड-6 खैरी, वार्ड-9 पनोह और वार्ड-10 लंबरी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वार्ड-2 ठाणा धमड़ियाणा और वार्ड-3 बीड़ बगेहड़ा एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड-13 करोट ओबीसी और वार्ड-14 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।

242 ग्राम पंचायतों और 6 पंचायत समितियों का आरक्षण रोस्टर जारी
हमीरपुर : जिला के सभी छह विकास खंडों की पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद और 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीडीसी सुजानपुर, बिझड़ी और हमीरपुर में अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं। जबकि, बीडीसी बमसन में अध्यक्ष का पद महिला के लिए, बीडीसी भोरंज में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए और बीडीसी नादौन का अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  'विकास ठप, टैक्सों का बोझ चरम पर' कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेला : डॉ. राजीव बिंदल

Latest Articles

Explore More