HomeHimachalSolanहिमाचल में सीमेंट 15 रुपये महंगा, 20 दिन में सरिया 1000 रुपये...

हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये महंगा, 20 दिन में सरिया 1000 रुपये तक उछला

हिमाचल प्रदेश में घर बनाने की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। अब सीमेंट व सरिये की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

दाड़लाघाट : हिमाचल प्रदेश में घर बनाने की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। अब सीमेंट व सरिये की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही ईंटों के दाम बढ़े थे और अब निर्माण सामग्री के दो प्रमुख घटकों के महंगे होने से आम लोगों के लिए घर बनाना और मुश्किल हो गया है।

निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने का सीधा असर घर बनाने वालों की जेब पर पड़ रहा है। सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में अंबुजा और बागा मांगल में अल्ट्राटेक सीमेंट के प्लांट होने के बावजूद कीमतों में इजाफा हुआ है। कंपनियों ने प्रति बैग करीब 15 रुपये तक बढ़ोतरी की है। अंबुजा सीमेंट का बैग 400 रुपये से बढ़कर 415 रुपये, एसीसी सीमेंट 403 से 418 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट 390 रुपये से बढ़कर 405 से 410 रुपये तक पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक मौका

सरिये के दाम में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है। दाड़लाघाट और आसपास के क्षेत्रों में 12 एमएम सरिया, जो कुछ दिन पहले 6,100 रुपये प्रति क्विंटल था, अब 6,500 से 6,600 रुपये तक पहुंच गया है। टाटा सरिया 6,800 से बढ़कर 7,000 रुपये, जिंदल 6,400 से 6,600 रुपये और कामधेनु 6,500 से बढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक अब खरीदारी में सावधानी बरत रहे हैं और मांग पर भी असर पड़ा है।

कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और कोयले की कीमतों में लगातार इजाफा प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अस्थिरता बनी रही तो आने वाले दिनों में निर्माण सामग्री और महंगी हो सकती है। वहीं डीलरों का कहना है कि सीमेंट के रेट एक अप्रैल से बढ़ने तय थे, लेकिन दो दिन पहले ही कंपनियों ने इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें:  चमियाणा और टांडा के बाद अब इस मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More