HomeNationalकमांडेंट अंशुमान रतूड़ी सहित इन 8 वीरों को राष्ट्रपति से मिलेगा तटरक्षक...

कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी सहित इन 8 वीरों को राष्ट्रपति से मिलेगा तटरक्षक सेवा मेडल

नई दिल्ली|
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के 8 वीरों को तटरक्षक मेडल से सम्मानित करने की घोषणा कर दी है. दरअसल, ये पुरस्कार राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा में उनकी विशिष्ट वीरता, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और विशिष्ट/मेधावी सेवा के कार्यों को मान्यता देते हैं. भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में इन वीरों की अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण सेवा अनुकरणीय रही है.

इन वीरों में शामिल कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी को तटरक्षक मेडल (शौर्य) से सम्मानित किया गया है. अंशुमन की इस उपलब्धि पर न केवल उनकी कर्मस्थली केरल, बल्कि उनकी जन्म भूमि उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है. इसके अलावा एडीजी अनिल कुमार हर्बोला और आईजी होमेश कुमार शर्मा को विशिष्ट सेवा, असिस्टेंट कमांडर मनीष सिंह और समीर रंजन, यू/एनवीके (आर) को तटरक्षक मेडल (शौर्य), आईजी ज्योतिंद्र सिंह, डीआईजी अतुल जोशी और शानमुगम संकर, पी/अध (पी) को भी तटरक्षक मेडल मेरिटोरियस सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें:  ‘खामोश किया गया, हारा नहीं हूं’, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का पलटवार, पार्टी और सिस्टम पर उठाए सवाल

इन पुरस्कारों के साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीजी कर्मियों की बहादुरी और समर्पण को अदम्य साहस का परिचय देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि ये वीर देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनकी मेहनत और समर्पण को मान्यता देता है. यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है. उधर, इन वीरों के परिवार और मित्रों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More