HomeHimachalहिमाचल : 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार...

हिमाचल : 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल लांच

यह पहल राज्य के सभी परिवारों को दस्तावेजों, सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचने के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगी.

कांगड़ा|
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान हिम परिवार पोर्टल लांच किया. यह पहल राज्य के सभी परिवारों को दस्तावेजों, सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचने के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगी.
इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में पारदर्शिता लाकर उन्हें आगे बढ़ाना है. पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने घर बैठे 300 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.
इस अवसर पर हिम परिवार परियोजना को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो प्रस्तुत किया गया. मुख्यमंत्री ने हिम परिवार पुस्तिका का विमोचन किया. उन्होंने हिम परिवार कार्ड भी वितरित किए.
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा पुलिस थाने को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से भी सम्मानित किया. थाने ने अपराध नियंत्रण, शिकायत निवारण, जन सहयोग, प्रशासनिक दक्षता, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कर्मचारियों के प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है. मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने पुरस्कृत किया.
इसके अतिरिक्त नूरपुर पुलिस जिला को कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक दक्षता में उत्कृष्टता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और यह पुरस्कार पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने प्राप्त किया. कुल्लू जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया. कांगड़ा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिसे पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने प्राप्त किया.
जनजातीय जिलों की श्रेणी में लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने प्रथम पुरस्कार जीता. मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर रवि नंदन (आईपीएस) और अन्य परेड कमांडरों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें:  महंगा हुआ डिपुओं में मिलने वाला रिफाइंड तेल, साढ़े 19 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर, जानें कितने बढ़े दाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More