होमBreakingसिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर...

सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

इस व्यक्ति का नाम मदन शाह है. अपने भाई के सही सलामत मिलने पर उसकी बहन और परिजनों के आंसू छलक पड़े और उन्होंने जिला सिरमौर पुलिस का आभार व्यक्त किया.

नाहन|
करीब एक साल पहले वेस्ट बंगाल से लापता व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में मिला है. हिमाचल की सिरमौर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया है. इस व्यक्ति का नाम मदन शाह है. भाई के सही सलामत मिलने पर उसकी बहन और परिजनों के आंसू छलक पड़े और उन्होंने जिला सिरमौर पुलिस का आभार व्यक्त किया.

एएसपी सिरमौर के अनुसार 24 जनवरी को रात करीब साढ़े 11 बजे ग्राम पंचायत प्रधान देवका पुड़ला नरेश चंद ने पुलिस थाना नाहन को सूचना दी कि उनके गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जिसे ग्रामीणों ने पूछताछ के लिए रोक रखा है. लिहाजा जल्द पुलिस को भेजे. इस सूचना पर मामले की तस्दीक के लिए थाना से पुलिस टीम मौके पर भेजी गई. उक्त संदिग्ध व्यक्ति का नाम और पता जानने की हर संभव तरीके से कोशिश की गई, लेकिन उक्त व्यक्ति की बोलचाल व भाषा की समस्या के कारण कुछ पता नहीं चल पाया.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 10.6 ग्राम चिट्टे और करंसी नोट के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार, कार में हो रही थी तस्करी

ग्रामीणों को पुलिस ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति ने गांव में किसी प्रकार की कोई शरारत नहीं की. लिहाजा, मानवता के तौर पर उन्होंने इसे खाना खिलाकर अपने पास बिठाया था. यही नहीं व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र या अन्य ऐसा कोई भी कागजात नहीं था, जिससे उसका पता चल सके. यह अपने परिजनों का मोबाइल नंबर तक बताने में असमर्थ था. साथ ही पढ़ा लिखा भी नहीं था. लिहाजा, पुलिस उक्त व्यक्ति को थाने लेकर आई, जिसे यहां संतरी की निगरानी में रखा गया.

एएसपी के अनुसार 25 जनवरी को थाने में पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपने जिले कुच बिहार वेस्ट बंगाल होना बताया. इस पर पुलिस ने वेस्ट बंगाल पुलिस से संपर्क किया. व्हाट्सएप के माध्यम से उसके फोटो भी भेजे. वीडियो कॉल के माध्यम से व्यक्ति की वेस्ट बंगाल के तुफानगंज थाना में बातचीत करवाई गई और तब उसने अपनी भाषा में पुलिस को अपना गांव भूरकुश बताया.

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन अभ्यास आज, बजेंगे सायरन, शाम 7:20 से 7:30 बजे तक ब्लैक आउट

26 जनवरी को वेस्ट बंगाल पुलिस ने पता करने पर इस नामालूम व्यक्ति के भांजे स्वप्न शाह का मोबाइल नंबर 9002922819 उपलब्ध करवाया. इस पर नाहन पुलिस ने स्वप्न शाह से बातचीत कर उक्त व्यक्ति की वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करवाई. इसके बाद स्वप्न ने पुलिस को बताया कि यह उसका मामा है, जिसका नाम मदन शाह पुत्र कांगल शाह निवासी शिकदरेर खाता डाकघर भूरकुश जिला कुच बिहार, थाना तुफानगंज, वेस्ट बंगाल है. साथ ही मदन शाह की फोटो भी पुलिस को भेजी गई. स्वप्न ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने मदन शाह की गुमशुदगी की रिपार्ट 15 फरवरी 2024 को पुलिस थाना तुफानगंज वेस्ट बंगाल में भी दर्ज करवाई थी.

इस दौरान स्वप्न शाह ने पुलिस को यह भी बताया कि वह वर्तमान में वेस्ट बंगाल में रहते हैं और इतनी दूर से वह नहीं आ सकते हैं, क्योंकि यह बहुत गरीब है. लिहाजा, उसने अपनी मासी राधा देवी और मासी के लड़के विंदेश शाह को वृदावंन उत्तर प्रदेश में रहना बताया. साथ ही विंदेश शाह का मोबाइल नम्बर 8630564579 भी दिया. इस पर मदन शाह की बात वीडियो कॉल के माध्यम से विंदेश शाह और राधा देवी से करवाई गई तो राधा देवी ने मदन शाह को अपना भाई बताया.

ये भी पढ़ें:  ददाहू में सड़क पर रेत-बजरी और पत्थर डाल यातायात प्रभावित करने पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि सोमवार को मदन शाह की बहन राधा देवी पत्नी श्यामल शाह निवासी वृंदावन, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश और भांजा विंदेश शाह दोनों सदर पुलिस थाना नाहन में हाजिर हुए और मदन शाह को सही सलामत उनके सुपुर्द कर दिया गया. नाहन थाना के कर्मचारियों ने धनराशि एकत्रित कर उन्हें उनके मूल निवास स्थान के लिए भेजा दिया गया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More