HomeHimachalMandiHimachal: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या,...

Himachal: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गोपालपुर क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया की तेजधार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार नैण गांव की रहने वाली सिया रोजाना की तरह जब सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते में बाइक सवार दो हमलावरों ने उसे रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के कुछ देर बाद छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों का स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी से पीछा किया।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे चिट्टे के आरोपी, नाहन मेडिकल कॉलेज शहर से बाहर होगा शिफ्ट! पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से घेराबंदी करते हुए वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है, जिसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के मुख्य कारणों का खुलासा हो सके।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू से ओक ओवर में मिले गैरी संधू, संस्कृति और उद्यमिता पर अहम चर्चा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More