HomeHimachalSirmaurसिरमौर में नशे पर STF का शिकंजा, पांवटा साहिब में युवक से...

सिरमौर में नशे पर STF का शिकंजा, पांवटा साहिब में युवक से कफ सिरप की खेप बरामद, NDPS में केस

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 14 शीशियां बरामद हुई हैं, जिसके बाद उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार को नाहन में तैनात STF टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भाटावाली क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल (HP T0426 HP9843D) पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए लाया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए वाहन को रोका और जांच की।

ये भी पढ़ें:  21 को बिलासपुर में 121 पदों के लिए लगेगा लघु रोजगार मेला, इन प्रतिष्ठित 6 औद्योगिक इकाइयों में होगा चयन

जांच के दौरान आरोपी अनिश निवासी वार्ड नंबर-10, देवी नगर, पांवटा साहिब के कब्जे से 14 शीशियां CODECTUSS TR COUGH SYRUP बरामद की गईं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ धारा 21, 61 और 85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध धंधे में और किन-किन लोगों के संपर्क में था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अब 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 दिनों में बच्ची से दुष्कर्म का दूसरा मामला
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More