HomeHimachalKangraहिमाचल के ये शटलर्स नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम, कांगड़ा में...

हिमाचल के ये शटलर्स नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम, कांगड़ा में कोचिंग कैंप के बाद टीम दिल्ली रवाना

हिमाचल प्रदेश के अंडर-17 बैडमिंटन खिलाड़ियों की टीम मंगलवार को नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली रवाना हो गई। जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुहाल में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक बालक और बालिका वर्ग का बैडमिंटन कोचिंग कैंप आयोजित किया गया।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के अंडर-17 बैडमिंटन खिलाड़ियों की टीम मंगलवार को नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली रवाना हो गई। जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुहाल में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक बालक और बालिका वर्ग का बैडमिंटन कोचिंग कैंप आयोजित किया गया।

इस कैंप में प्रदेशभर से चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के समापन के बाद हिमाचल की टीम 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और देशभर के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 13 किलो भुक्की के साथ ये शख्स गिरफ्तार, डिटेक्शन टीम की कार्रवाई

टीम के संचालन के लिए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, जिसमें वीरेंद्र शर्मा (डीपीई, जीएसएसएस मानपुरा, सोलन) को हेड ऑफ डेलीगेशन बनाया गया है। बालक वर्ग के टीम मैनेजर गोपाल कृष्ण (जीएसएसएस नीन, शिमला), कोच कैलाश गंगटा (जीएसएसएस देवरी खनेटी, शिमला) और सहायक कोच विक्रम सिंह (पीईटी, जीएसएसएस भोन्त, शिमला) नियुक्त किए गए हैं।

वहीं, बालिका वर्ग के लिए अजय कुमार (डीपीई, जीएसएसएस रझाना, शिमला) को कोच, योगेश शर्मा (डीपीई, जीएसएसएस बनीखेत, चंबा) को सहायक कोच और सीमा चंदेल (पीईटी, जीएसएसएस मतियाना, शिमला) को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:  दोस्त ही निकला कातिल, सिरमौर पुलिस ने सुलझाई इंजीनियर जितेंद्र सिंह की मौत की गुत्थी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More