होमHimachalSirmaurबनेठी मेले को और भव्य, आकर्षक व बड़े स्तर पर मनाने के...

बनेठी मेले को और भव्य, आकर्षक व बड़े स्तर पर मनाने के होंगे हर संभव प्रयास: सोलंकी

बैसाखी के पावन अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में आयोजित पारंपरिक मेले में विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिरगुल महाराज के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया

नाहन : बैसाखी के पावन अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में आयोजित पारंपरिक मेले में विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिरगुल महाराज के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बनेठी मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे और अधिक भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करवाने के लिए सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी। साथ ही मेला ग्राउंड के विकास के लिए पूर्व में स्वीकृत 8 लाख रुपये की राशि को शीघ्र खर्च कर कार्य पूरा किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  PMGSY-4 के तहत हिमाचल की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क से संबंधित एफआरए (FRA) कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिनमें ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य श्रेय लेना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे जनता के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर नाहन में विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और कांग्रेस भवन में उनके विचारों को स्मरण करते हुए नमन किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के धारटीधार की मैत्रेयी भारद्वाज ने रचा इतिहास, HPAS परीक्षा में हासिल किया तहसीलदार का पद, क्षेत्र की पहली बेटी!

इस अवसर पर गुरुदयाल पंवार, नरेंद्र तोमर, हरीश कल्याण, श्याम लाल सोढ़ा, सत्य राम, प्रोफेसर बलबीर, विनीत पुंडीर, मणि राम पुंडीर, राजेश कश्यप, बलबीर सिंह, लवली, मनदीप, कैप्टन सलीम, विजय ठाकुर, संजय चौहान, जीत सिंह, राजकुमार पोसवाल, रघुबीर सिंह, सर्ग्यान पुंडीर, ओमप्रकाश देवा जी, पुरुषोत्तम, सुभाष, अरुण शर्मा, नरेश ठाकुर, गुरुदत्त, रामस्वरूप, ऋषि, संजीव, शेरजंग, संजय, राकेश ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारी और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सोलन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More