होमHimachalUnaIPL खिलाड़ी पंकज जयसवाल पहुंचे मैहतपुर, राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु...

IPL खिलाड़ी पंकज जयसवाल पहुंचे मैहतपुर, राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु बच्चों को दिए बॉलिंग टिप्स

राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी मैहतपुर में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब दिल्ली प्रीमियर लीग और आईपीएल के खिलाड़ी पंकज जसवाल ने अकादमी का दौरा किया।

मैहतपुर (ऊना) : राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी मैहतपुर में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब दिल्ली प्रीमियर लीग और आईपीएल के खिलाड़ी पंकज जयसवाल ने अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें क्रिकेट, विशेषकर फास्ट बॉलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी टिप्स प्रदान किए।

पंकज जयसवाल एक अनुभवी फास्ट बॉलर हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की ओर से लगभग 13 वर्षों तक रणजी क्रिकेट खेला है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अकादमी के युवा खिलाडिय़ों को काफी सीखने का अवसर मिला। अकादमी के एमडी डॉ. सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि पंकज जयसवाल उनके घनिष्ठ मित्र हैं और समय-समय पर अकादमी में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पानी के टैंक में गिरे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत से ऐसे बचाई जान

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलना बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और उनके खेल को नई दिशा देता है। इस समय अकादमी में लगभग 30 बच्चे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पंकज जयसवाल ने खासतौर पर बॉलिंग कर रहे बच्चों को रन-अप, लाइन-लेंथ और गति नियंत्रण जैसे अहम पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने बच्चों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। अकादमी के प्रशिक्षुओं ने इस दौरे को बेहद प्रेरणादायक बताया और ऐसे मार्गदर्शन के लिए पंकज जयसवाल का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बसों में रोजाना 5 लाख लोग करते हैं यात्रा, आय में 63.47 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज: CM

Latest Articles

Explore More