HomeHimachalSolanजेल परिसर के भीतर प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, हथियार समेत...

जेल परिसर के भीतर प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मानपुरा के तहत उप कारागार किशनपुरा में जेल परिसर के अंदर प्रतिबंधित सामान फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : पुलिस थाना मानपुरा के तहत उप कारागार किशनपुरा में जेल परिसर के अंदर प्रतिबंधित सामान फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेल वार्डर की शिकायत के आधार पर की गई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार जेल की बाहरी सुरक्षा दीवार के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए। शक के आधार पर जब जेल स्टाफ ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध हथियार (पिस्टल) के साथ जर्दा और बीड़ी के पैकेट बरामद हुए, जिन्हें वह जेल परिसर के अंदर फेंकने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, 25,000-25,000 रुपये का जुर्माना

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंद लाल उर्फ नंदू निवासी गांव सेरी, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी निर्मल उर्फ काकू निवासी गांव प्लासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर किसके लिए भेजा जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने तालों सड़क की जर्जर हालत का लिया संज्ञान, विभाग ने तुरंत भेजीं मशीनें, शुरू हुआ काम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More