HomePoliticsभाजपा कार्यकाल में हुए कार्यों का फीता काट रहे कांग्रेसी नेता: डा....

भाजपा कार्यकाल में हुए कार्यों का फीता काट रहे कांग्रेसी नेता: डा. बिंदल

नाहन|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेसी नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाए गए संस्थानों के भवनों का फीता काट कर इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं. यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नाहन विधानसभा क्षेत्र की सुरला पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर कांग्रेस पार्टी इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, वह सरासर गलत है.

डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाते हुए कहा, वास्तव में स्थिति यह है कि सुरला के लोगों के साथ कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने घोर अन्याय किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में नए संस्थान खोलना तो दूर की बात, पुराने संस्थान बंद करके मरीजों को परेशान करने का काम चला हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता को जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार बनते ही जनहित के संस्थानों को क्यों बंद कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:  सपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो सोने न दें: डा. राजीव तुली

ये भी पढ़ें :
सिरमौर की पुष्पा की कप्तानी में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम 38वीं नेशनल गेम्स को तैयार, पांवटा साहिब से रवाना

सूरज कस्टोडियल डेथ केस: IG जैदी, DSP जोशी सहित 8 पुलिस कर्मियों को उम्रकैद, CBI कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More