HomeHimachalSirmaurकिसान सभा ने नदी में चल रही खुदाई का किया विरोध, क्रशर...

किसान सभा ने नदी में चल रही खुदाई का किया विरोध, क्रशर के खिलाफ मांगी कार्रवाई

नाहन|
विकास खंड नाहन की एक पंचायत के बीचाेंबीच नदी में चल रहे स्टोन क्रशर को लेकर किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी मौके पर पहुंची. इस दौरान किसान सभा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर नदी में चल रहे 9 फीट खुदाई का विरोध किया.
इस दौरान किसान सभा ने संबंधित क्रशर पर कथित तौर पर नियमों के तहत कार्य न करने के आरोप भी लगाए. उधर, गांव में किसान सभा की बैठक में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की.
इस मौके पर किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, राम सिंह वालिया, महिला समिति की संतोष कपूर, सीटू जिला सचिव आशीष कुमार, किसान सभा स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष धनवीर सिंह, सचिव रोहित पंवार, कोषाध्यक्ष चंचल देवी सहित कमलेश कुमार, राम कुमार, कश्मीरी लाल, बाला देवी, चेतन चौहान, नरेश कुमार, जयदीप, दीप चंद, राहुल शुक्ला, वंश गौतम आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  8.33 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More