HomeHimachalBilaspurतकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 18 और 19 अप्रैल को जिला प्रवास...

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 18 और 19 अप्रैल को जिला प्रवास पर रहेंगे

नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 18 और 19 अप्रैल को जिला बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।

बिलासपुर : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 18 और 19 अप्रैल को जिला बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 18 अप्रैल को प्रातः 11 बजे सिविल अस्पताल घुमारवीं में नई एंबुलेंस को हरी झंडी प्रदान करने के उपरांत विभिन्न मेडिकल उपकरणों का भी लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी दिन सायं 5 बजे चैहड़ घुमारवीं में आयोजित दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बंदला स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज में सोलर इंक्युबेशन केंद्र तथा मेडिकल कैंप का शुभारंभ करेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की 16 सदस्यीय हैंडबॉल टीम 54वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोलकाता रवाना

Latest Articles

Explore More