होमHimachalBilaspurभारी वर्षा का अलर्ट : बिलासपुर में 1 सितंबर को बंद रहेंगे...

भारी वर्षा का अलर्ट : बिलासपुर में 1 सितंबर को बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव करना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

बिलासपुर : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 1 सितंबर, 2025 को जिला बिलासपुर के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसे देखते हुए जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राहुल कुमार ने जनहित में आदेश जारी किए हैं कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, नर्सिंग संस्थान, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईएफआई और आंगनबाड़ी केंद्र 1 सितंबर, 2025 को बंद रहेंगे। हालांकि, आवासीय महाविद्यालय एवं स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल संस्थान इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे।

जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय पूरी तरह से एहतियाती कदम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव करना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश के बीच गाय को बचाने खड्ड में उतरा व्यक्ति पानी के तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी VIRAL VIDEO

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए है, जबकि शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संस्थान में उपस्थित रहेगा। इस संबंध में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेशों का अनुपालन किया जाएगा।

डीसी ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश की पूर्णतया पालना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि प्राकृतिक आपदा के इस दौर में प्रशासन के साथ सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अथवा नजदीकी प्रशासनिक इकाई से तुरंत संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:  बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों का जलवा, तीन प्रतियोगिताओं में हासिल किया पहला स्थान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More