HomeHimachalChambaचंबा में फिर मिला ‘पाकिस्तानी गुब्बारा’, नगाली पंचायत में दहशत, जांच में...

चंबा में फिर मिला ‘पाकिस्तानी गुब्बारा’, नगाली पंचायत में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भटियात तहसील की नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। खेतों में यह गुब्बारा दिखते ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भटियात तहसील की नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। खेतों में यह गुब्बारा दिखते ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें खेतों में हवाई जहाज की आकृति वाला एक गुब्बारा दिखाई दिया, जिस पर अंग्रेजी में PIA (Pakistan International Airlines) लिखा हुआ था और साथ ही उर्दू भाषा में भी कुछ शब्द अंकित थे। स्थिति को गंभीर मानते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें:  नेपाल से अफीम की बड़ी खेप लेकर हिमाचल पहुंची महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, प्राइवेट बस में धरे

गौर करने वाली बात यह है कि नगाली पंचायत में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी इसी पंचायत के एक अन्य गांव में इसी तरह का गुब्बारा मिला था। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। गुब्बारे को कब्जे में लेकर गहन जांच की जाएगी, ताकि इसकी वास्तविकता और स्रोत का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सब स्टेशन से एल्यूमीनियम कंडक्टर चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More