HomeHimachalSirmaurनगर निकाय चुनाव 2026: सिरमौर में शिकायतों के समाधान के लिए बनी...

नगर निकाय चुनाव 2026: सिरमौर में शिकायतों के समाधान के लिए बनी कमेटी, एडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला सिरमौर में नगर पालिका और नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सुचारू और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिकाएं) प्रियंका वर्मा ने शिकायत निवारण समिति का गठन किया है।

नाहन : जिला सिरमौर में नगर पालिका और नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सुचारू और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिकाएं) प्रियंका वर्मा ने शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आने वाली शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

इस समिति के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में समिति चुनाव से संबंधित शिकायतों की निगरानी और समाधान सुनिश्चित करेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें:  एचपी होम स्टे नियम 2025 के तहत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More